1३ फरवरी,सोमवार का दिन. मुझे चंद रोज़ हुए बहुत थकान महसूस हो रही थी,लेकिन उस दिन तो कुछ हद से ज्यादा ही थी. मुझे डेंटिस्ट के पास जाना था शाम को. अगले दिन,मै और मेरी बहन माँ के पास जानेवाले थे. मैंने अपना बैग पैक करके रखा किसी तरहसे. बार बार लेट जाने का मन होता था मेरा.
शाम ७ बजे एक ड्राईवर को बुला रखा था जो मुझे डेंटिस्ट के पास ले गया. डेंटिस्ट ने अपना काम शुरू किया पर अचानक से मुझसे पूछा," आपकी तबियत तो ठीक है ना?"
"नहीं....ठीक नहीं है...."मैंने बमुश्किल जवाब दिया.
"क्या महसूस हो रहा है?" डॉक्टर ने पूछा.
"मै पसीने से तरबतर हो गयी हूँ. सीने में दर्द और बेहद बेचैनी है.....आप treatment रोक दें...."मैंने बड़ी मुश्किल से कहा.
डॉक्टर ने तुरंत मेरा BP चेक किया. पड़ोस से एक अन्य डॉक्टर को बुला लाये.उसे बताते हुए कहा," इनका BP तो बहुत लो है......६०/५०..."
"आप के ड्राईवर को बुला के आप घर चली जाएँ तुरंत," doc ने मुझे कहा. लेकिन कुर्सी परसे उठने जैसी मेरी हालत न थी. उसने मेरे ड्राईवर को बुला लिया. ड्राईवर घर जाके मेरी बहन को ले आया. बहन डर गयी. उसने मेरे बेटे को तुरंत फोन किया और बुला लिया. बेटे ने ambulance बुला ली. १० मिनट में ambulance हाज़िर हो गयी. उसके साथ आये doctors ने मेरा खून आदि चेक किया और ambulance में तुरंत डाल के अस्पताल की तरफ रवाना हो गए.
क्रमश:
( क्रमश: इसलिए की इस समय भी थकान के कारण मुझसे अधिक लिखा नही जा रहा.)